कांग्रेस के नेता चुनाव से भाग रहे : चौहान

अनमोल संदेश, भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि के पावन पर्व पर मातारानी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की। वहीं पूर्व सीएम ने विदिशा लोकसभा की इछावर और खातेगांव विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, देश के नंबर वन नेता नरेन्द्र मोदी हैं और देश की नंबर वन पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं और हम देश बनाने के लिए कार्यकर्ता हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के सर्वोच्च नेता ही चुनाव से बाग रहे हैं। मैडम सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है, अब तक भी रायबरेली से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है और राहुल गांधी से कहा गया कि, आप अमेठी से चुनाव लड़ लो तो उन्होंने कहा कि, मैं तो साउथ जा रहा हूं। अब जिस पार्टी के नेता चुनाव लडऩे से ही इनकार कर दें, ऐसी पार्टी की दुर्गति तो तय है। कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है।
Files
What's Your Reaction?






