मप्र टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन के प्रयासों का असर एक साल में दोगुने विदेशी पर्यटक पहुंचे बुरहानपुर

मप्र टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन के प्रयासों का असर एक साल में दोगुने विदेशी पर्यटक पहुंचे बुरहानपुर

अनमोल संदेश, बुरहानपुर

मप्र टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन के प्रयासों बुरहानपुर जिले की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों और संस्कृति से प्रभावित होकर देश-विदेश के पर्यटक बुरहानपुर भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। 

इसी का नतीजा है कि जिले में आने 

वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 

शाही किले के रिकॉर्ड के अनुसार, 2022-23 में 62 विदेशी पर्यटक आए थे। वहीं, इस वर्ष 2023 -24 में 153 विदेशी पर्यटक आये। हालांकि पर्यटन क्षेत्र के जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक अगर जिले के दर्शनीय स्थल तक पहुंच मार्ग को सुधार, पेयजल, सुविधा घर, रेस्टोरेंट इत्यादि सुविधाओं में बढ़ोतरी हो तो यह संख्या कई गुना बढ़ सकती है। रिकॉर्ड के मुताबिक, बुरहानपुर में सबसे ज्यादा 88 विदेशी पर्यटक सार्क देशों (अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका) से पहुंच रहे हैं। 

दुनियाभर से पर्यटक आकर्षण की क्षमता

जिले के पर्यटन स्थलों में दुनियाभर से पर्यटक आकर्षित करने की क्षमता है। शाही किला, काला ताज महाल, आहु खाना, राजा रावरत्न का महल, कुंडी भंडारा, गुरुद्वारा, दरगाह-ए-हकीमी, आसिरगढ़ किला, स्वामीनारायण मंदिर, जैन मंदिर, जामा मस्जिद आदि स्थल प्रमुख आकर्षण हैं। हालांकि किस तरह बुनियादी सुविधाओं के अभाव में संख्या और बढ़ाई जा सकती है। जैसे नियमित वाहन सेवा, पहुंच मार्ग का निर्माण, सुविधा केंद्र, इत्यादि। 

Files