गांधी प्रखंड विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा श्री गौ माता की पूजन अर्चना की

भोपाल : गांधी प्रखंड विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संत जिला सहसंयोजक पवन सिंह धाकड़ जी के नेतृत्व में श्री गौ माता पूजन अर्चना की दीपावली के उपलक्ष में पंचमुखी हनुमान मंदिर गौशाला में गौ माता वेद मंत्र द्वारा पूजन आरती की। सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे आचार्य पंडित रवि पटेरिया द्वारा वेद मंत्र से गौ माता की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से की गई, जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मध्य भारत प्रांत पदाधिकारी विशाल पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा गौ माता में 33 कोठी देवी देवता निवास करते हैं। हम राज्य सरकार एवं भारत सरकार से अपील करते हैं कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। सम्मिलित हुए विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर संत गौ रक्षा उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष राम जी ठाकुर जीवन वंशकार जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख नंदू महाराज मुकेश चौहान राजेश कुशवाहा अरविंद दांगी राजेश विश्वकर्मा सरपंच भारत सिंह पंडित सुशील तिवारी वीरू उस्ताद मुकेश जाटव सोनू कुशवाह अनिल कुमरे सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।