कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का X अकाउंट हैकर्स ने किया हैक, हॉकी इंडिया के अकाउंट को भी बनाया निशाना

Sep 19, 2024 - 13:54
 0  0
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का X अकाउंट हैकर्स ने किया हैक, हॉकी इंडिया के अकाउंट को भी बनाया निशाना
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का X अकाउंट हैकर्स ने किया हैक, हॉकी इंडिया के अकाउंट को भी बनाया निशाना

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का X अकाउंट हैक कर लिया गया है। इसके साथ ही हॉकी इंडिया का अकाउंट भी हैकर्स द्वारा हैक कर लिया गया है। दरअसल हैकर्स ने इन दोनों ही अकाउंट्स से एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने यह दावा किया है कि वे इन अकाउंट्स को हैक करके लाभ कमाते हैं।

दरअसल इस घटना ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से ध्यान देने पर मजबूर किया है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि हाई प्रोफाइल व्यक्तियों के अकाउंट को हैक कर लिया गया है ऐसे में आम लोगों के साथ भी फ्रॉड आसानी से हो सकते हैं।

कैसे हुआ अकाउंट हैक?

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का X अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर्स ने उनके अकाउंट पर न केवल नियंत्रण किया, बल्कि वहां एक संदेश भी पोस्ट किया गया। बता दें कि इस संदेश में लिखा गया था, “हम अकाउंट्स को हैक करके एक टोकन एड्रेस प्रकाशित करते हैं और इसके जरिए लाभ कमाते हैं।”

दरअसल इस प्रकार के सार्वजनिक संदेश न केवल सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि हैकर्स का मुख्य उद्देश्य मुनाफा कमाना है। हालांकि ऐसे में यह जरूरी है कि आम लोगों के साथ-साथ बड़ी हस्तियों को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सिक्योर रखने में ध्यान देना होता है।

हॉकी इंडिया के X अकाउंट को भी बनाया निशाना

बता दें कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का X अकाउंट हाई-प्रोफाइल होने के कारण उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं, जिससे इस अकाउंट के हैक होने की खबर तेजी से चारो और फैल गई। वहीं आईटी टीम को इस घटना की जानकारी मिल जाने के बाद तत्परता से कार्रवाई करते हुए अकाउंट को रिकवर किया गया और उसे सुरक्षित कर दिया। वहीं इसी तरह, हैकर्स द्वारा हॉकी इंडिया के X अकाउंट को भी निशाना बनाया गया।



Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow