फूलों से खेली होली, नृत्य की प्रस्तुति दी

अनमोल संदेश,
आष्टा शहर के शगुन गार्डन में कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारी संघ ने होली मिलन समारोह आयोजित किया जिसमें संगठन के सदस्य, गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आष्टा में कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारी संघ ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया। अयोजित होली मिलन समारोह के आयोजक कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारी संघ के अध्यक्ष आलोक आर्य ने कहा की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे संघ ने होली मिलन समारोह अयोजित किया हमारा संघ हमेशा सामाजिक कार्य में आगे रहता है। चाहे स्वतंत्रता दिवस हों या गणतंत्र दिवस पर विशाल रुप से तिंरगा रैली निकालना हो या होली मिलन समारोह में हर वर्ष अयोजित करते हंै। संघ ने होली मिलन,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधी राय सिंह मेवाड़ा,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कैलाश परमार, मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष उपेश राठौर, संघ के संरक्षक बाबूलाल आर्य,कैलाश चंद्र भूतिया,विजय देशलहरा,अध्यक्ष आलोक आर्य,देवानंद भोजवानी, बसंत सुराणा,राहुल राठौर, मनोज साहू, मनोज जायसवाल, विनय आर्य, ललित परमार,दिनेश जैन,महेश जाट, महेश महेश्वरी, महेश वोहरा, विनोद जस्ती, निखिल परमार,विधायक प्रतिनिधि प्रभात धाड़ीवाल, सुशील संचेती, किरण रांका आदि मौजूद रहे। कमल पांचाल ,नीलेश शर्मा, धनंजय जाट, आदेश शर्मा सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Files
What's Your Reaction?






