जैन सोशल ग्रुप का आयोजन

अनमोल संदेश, खंडवा
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जैन सोशल ग्रुप के तत्वावधान में सकल जैन समाज द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। जैन सोशल ग्रुप के प्रवक्ता सुनील जैन, प्रेमांशु जैन ने बताया कि महोत्सव को लेकर 10 दिनों तक मंदिर एवं धर्मशालाओं में अलग-अलग सामाजिक मंडलों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जैन सोशल ग्रुप के द्वारा तापडिय़ा गार्डन में दो दिनों तक सकल जैन समाज के सामाजिक मंडलों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना की। बड़वाह के संगीतकार कमल जैन के भजनों पर जैन समाज के लोगों ने खूब भक्ति नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को सभी साधर्मी बंधुओं ने 2 मिनट खड़े होकर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉलोनाइजर अभय जैन ने जैन साधु, संतों को विहार में आ रही दिक्कतों को लेकर सकल जैन समाज के निर्देशन में संत भवन बनाने की घोषणा की। सुनील जैन ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के मां त्रिशला पाठशाला, मां त्रिशला मंडल, पोरवाड परिवार ग्रुप, नवकार ग्रुप, अध्यात्मस्युवी सम्मलेन, मान्या काम्या, जय जिनेन्द्र महिला मंडल, नव्य ग्रुप, हैप्पी ग्रुप, पोरवाड़ सामाजिक मंच, मेहता परिवार, वीर ग्रुप, इमली परिवार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समाज के छात्र-छात्राओं के साथ तपस्वियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीतू जैन, भाग्यश्री जैन, शीतल जैन द्वारा किया गया। आभार जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष विकास बडज़ात्या, संकल्प प्रिंस जैन अंकित जैन ने माना।
Files
What's Your Reaction?






