महाशिवरात्रि पर सहस्त्र धाराओं से किया जाएगा बाबा महाकाल का रुद्र अभिषेक

अनमोल संदेश, संतनगर
नुक्कड़ वाली माता मंदिर में महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को विशेष पूजन होंगे। कालसर्प, पितृदोष, ग्रह शांति निवारण, पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं ग्रह बाधा शांति पूजन, सहस्त्र धाराओं द्वारा बाबा महाकाल का रुद्र अभिषेक किया जाएगा। मंदिर के पुजारी पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि पूजन के 20 फरवरी तक लोग पंजीयन करा सकते हैं।
उन्हें 9993031633 व 8319219450 पर संपर्क करना होगा। कार्यक्रम आचार्य राजेश शर्मा, मुख्य यजमान विष्णु विश्वकर्मा, मुख्य सूत्रधार रवि पटेरिया रहेंगे। आयोजन समिति के सदस्य कमल मनसुखानी, भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, रुप कुमार सोनी, विवेक नगरुरकर, रमेश किशनानी, बलराम मेहता, राजदीप खेमचंदानी, रोहित परमार, रामजी ठाकुर, पं राहुल दुबे, संदीप पाठक, नंदू जोशी, अनिल हुण्डेत, रानू चौहान, नवीन रामचंदानी रहेंगे।
Files
What's Your Reaction?






