माओवादियों के खिलाफ अब मानसून ऑपरेशन

नक्सली

Jul 25, 2023 - 13:16
 0  1
माओवादियों के खिलाफ अब मानसून ऑपरेशन

माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन में अब मानसून ऑपरेशन  चलाया जा रहा हैं... जिसमे जवानो को लगातार सफलता भी  मिल रही है। 1 जून से इस साल भी ऑपरेशन मानसून की शुरुआत की गई है ...बस्तर में पिछले 3 सालों में ऑपरेशन मानसून को मिल रही है सफलता के बाद इस साल भी नक्सलियों के खिलाफ बस्तर पुलिस ऑपरेशन मानसून चला रही है ...बरसात के कारण जवान उफनती नदी नाले पहाड़ सहित घने जंगलों को पार कर नक्सलियों के मांद में घुस रहे है... साथ ही जवान ग्रामीणो को नदी भी पार करा रहे है..इस ऑपरेशन मे  जवान नक्सलियों के कई ठिकानों में दबिश दे रहे है...  ऑपरेशन मानसून बस्तर जिले के साथ दंतेवाड़ा ,बीजापुर नारायणपुर सहित अन्य जिलों में  जंगल ,पहाड़ों और उफनती नदी पार कर   ऑपरेशन तेज कर दिया हैं...वंही संभाग के दंतेवाड़ा सुकमा और बीजापुर जिले के पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है ..और इन्हीं जिलों में  डीआरजीऔर सीआरपीएफ के जवान उफनती नदी को पार कर नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग अभियान चला रहे हैं... विपरीत परिस्थितियों में जवानो को आधुनिक हथियारों से लैस कर तैनात किया गया हैं... और ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं..वंही लगातार फ़ोर्स के मुहमेन्ट को देखते हुए नक्सली भी  अपना स्थान बदल रहे है..हालांकि उनके ठिकानों तक पहुंचने के लिए जवानों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रहा है  और नदी नालों पार कर कोर एरिया में फ़ोर्स जा रही हैं... वंही पिछले कुछ सालों में मानसून में ही पुलिस को ज्यादा कामयाबी मिली थी और इस बार भी नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन मानसून चलाया हैं... वंही बस्तर आई जी ने कहा कि  पिछले 3 सालों में बस्तर के बहुत नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन मानसून चलाया जा रहा है ..और जवानो को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई  है ..जिससे नदी नाले को आसानी से पार कर सके.. 

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow