शिवराज सिंह चौहान जनसभा में बोले दर्शन जमीनी कार्यकर्ता धन-बल के आगे पसीने को पराजित नहीं होने देंगे

अनमोल संदेश, भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने विदिशा लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में घूमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को भी चौहान ने चार लोकसभा सीटों विदिशा, होशंगाबाद, राजगढ़ और भोपाल में जोरो-शोरो से प्रचार किया। चौहान ने होशंगाबाद से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी, राजगढ़ से रोडमल नागर और भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में जनसभा को
संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस कभी भी किसी का भला नहीं कर सकती है, ये धन का अर्जन करते हैं अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए। इनकी नजऱों में जनता की सेवा का कोई मोल नहीं है। अब ये जनता सिद्ध करेगी कि, हम धन-बल के आगे पसीने को पराजित नहीं होने देंगे।
राहुल वामपंथियों के बंधक हैं...
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राहुल गांधी वामपंथियों के बंधक हैं, भारत की सनातन परंपराओं से जुड़े नहीं हैं, वो जानते ही नहीं है कि, भारत की माटी क्या है। अब राहुल गांधी कह रहे थे कि, भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गरीबों का जिक्र नहीं किया। राहुल जी अब आपको हिंदी नहीं आती है तो हम क्या करें, हिंदी नहीं आती को अंग्रेजी में पढ़ लो और अंग्रेजी भी नहीं आती तो हम इटेलियन भाषा में तो नहीं लिखेंगे। कांग्रेस अपने गलत फैसलों की वजह से गर्त में जा रही है। आयोध्या में राममंदिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान हुए, पूरा देश खुशियां मना रहा था लेकिन एक ही पार्टी कांग्रेस गमगीन थी। निमंत्रण कांग्रेस को भी मिला था लेकिन उन्होंने लिखित में ऑन रिकॉर्ड कहा कि, हम नहीं जाएंगे।
Files
What's Your Reaction?






