राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में एसपीएस रोहितनगर का शानदार प्रदर्शन
अनमोल संदेश, भोपाल
सीबीएसई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी 2024-25 में भोपाल के सागर पब्लिक स्कूल, रोहित नगर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा की प्रतिभाशाली जोड़ी काव्यांश जैन और एसयू सूर्या ने आपदा प्रबंधन श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है। 30 जनवरी से 1 फरवरी, 2025 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 400 स्कूलों के 800 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आपदा प्रबंधन, कृषि, खाद्य स्वास्थ्य और स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और प्राकृतिक खेती जैसी महत्वपूर्ण श्रेणियां शामिल थीं। विजेता छात्रों ने एक अभिनव अग्निरोधी सामग्री का आविष्कार किया है, जो कम लागत में तैयार की जा सकती है। यह सामग्री घरेलू और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर आग से होने वाली आपदाओं को रोकने में सहायक हो सकती है। छात्रों ने इस आविष्कार के लिए पेटेंट भी दाखिल किया है। पीजीटी विज्ञान की शिक्षिका शुभांगी नेमाडे ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन कई मानदंडों पर किया गया, जिनमें तकनीकी कौशल, कारीगरी, शैक्षिक मूल्य, समाज के लिए उपयोगिता, लागत प्रभावशीलता, पोर्टेबिलिटी और प्रस्तुति शामिल थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रद्धा कानूनगो ने छात्रों और उनके मेंटर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। सागर ग्रुप के चेयरमैन सुधीर कुमार अग्रवाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
Files
What's Your Reaction?






