अड़ीबाजी कर ब्याज वसूलने वाला सूदखोर किया गिरफ्तार , 2 लाख 33 हजार के बदले वसूले 15 लाख से ज्यादा

अनमोल संदेश, भोपाल
भोपाल मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित चिनार ड्रीम सिटी में रहने वाले एक व्यापारी को सूदखोर से ब्याज पर पैसा लेना महंगा पड़ गया। सूदखोर ने कारोबारी से 2 लाख 33 हजार के बदले पंद्रह लाख 53 हजार रुपए वसूल चुका था। बावजूद इसके आरोपी अभी भी रुपए वसूलने दबाव बना रहा था। आरोपी अड़ीबाजी के साथ उन्हें जान से खत्म करने की धमकी भी दे रहा था। कारोबारी ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद सूदखोर पर अड़ीबाजी गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने समेत ऋणियों को संरक्षण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार राजेश जैन पिता कैलाश चंद जैन ( 55 ) चिनार ड्रीम सिटी मिसरोद में रहते हैं। उनकी मंडीदीप में दुकान है। दुकान में घाटा होने के कारण उन्होंने सूरज जोगी से एक साल पहले व्यापार के लिए 2 लाख 33 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। सूरज ने उन्हें रुपए दे दिए और सालभर में 2 लाख 33 हजार के बदले 15 लाख 53 हजार रूपए वसूल लिए। बावजूद इसके आरोपी उन्हें और रकम देने के लिए धमकी देकर अड़ीबाजी करते हुए गाली-गलौज भी कर रहा था।
Files
What's Your Reaction?






