जहां भागवत कथाएं होती हैं वहां साक्षात, प्रभु दर्शन देने आते हैं: महंत भक्ति प्रिया कथा में आने वाला हर इंसान सौभाग्यशाली है : रामेश्वर

अनमोल संदेश,संतनगर
भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिवस कथा में कथावाचक भक्ति प्रज्ञा ने कहा कि जहां-जहां भागवत कथाएं होती हैं, वहां प्रभु साक्षात भक्तों को दर्शन देने आते हैं। जहां हो राम का कीर्तन वहां हनुमान आते हैं।
प्रभु की आवाज सुनकर भक्त दौड़ा चला आता है और वो हनुमान महाराज जी हैं जहां प्रभु श्रीराम, श्रीश्याम की कथा में जरूर दौड़े आते हंै। जहां-जहां सुंदरकांड का पाठ होता है, वहीं पर हनुमान महाराज जी अपनी झलक दिखलाते हैं। कथा स्थल पर पहुंचकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। शर्मा ने कहा कि संत नगर का यह सौभाग्य है कि यहां पर ऐसे कई आयोजन होते रहते हैं, जिनमें आने वाले हर इंसान पर ईश्वर का आशीर्वाद होता है।
Files
What's Your Reaction?






