सीहोर में धरती आबा अभियान 15 से 30 जून तक:80 गांवों में लगेंगे शिविर; 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

सीहोर जिले में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत हो रही है। 15 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में 80 जनजातीय बाहुल्य गांवों में विशेष शिविर लगेंगे, जिनसे 15,736 परिवारों को लाभ मिलेगा। कलेक्टर बालागुरू के निर्देश पर शिविरों में यह सुविधाएं दी जाएंगी: जनजातीय परिवारों को देंगे पक्के मकान अभियान के तहत जनजातीय परिवारों को पक्के मकान दिए जाएंगे। गांवों में सड़क, पानी और बिजली की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट्स स्थापित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने शिविरों का कैलेंडर तैयार कर लिया है। सीएससी, स्थानीय अधिकारी और फ्रंटलाइन वर्कर्स मिलकर इन शिविरों का संचालन करेंगे। प्रशासन ने मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की है।