बिरसा मुंडा जयंती : राष्ट्रपति साथ ही प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि इस अवसर पर पीएम मोदी जाएंगे उनकी जन्मस्थली

Nov 15, 2023 - 10:52
 0  1
बिरसा मुंडा जयंती : राष्ट्रपति साथ ही  प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि इस अवसर पर पीएम मोदी जाएंगे उनकी जन्मस्थली

आज प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर झारखंड में हैं और वे उनकी जन्मस्थली भी जाएंगे। आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी जनजातीय लोक नायक हैं। वो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक नायक की तरह देखे जाते हैं। 2021 से उनकी जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ केरूप में मनाई जाती है।19वीं शताब्दी के अंत में उन्होने बंगाल प्रेसीडेंसी में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया था  


बता दें कि  15 नवंबर 1875 को भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था।

15 नवंबर झारखंड का राज्य दिवस भी होता है। इसी तारीख को 2000 में झारखंड एक अलग राज्य के रूप में स्थापित हुआ था।  उन्होने जनजाति मुंडा समाज को जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए जागृत किया था। उनका आंदोलन 1895 से लेकर 1900 तक चला और वो इतिहास में एक लोकनायक के रूप में दर्ज हो गए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी जयंती के अवसर पर झारखंड दौरे पर हैं और वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू भी जाएंगे। इसी के साथ वे राज्य के विकास के लिए 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। 


Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow