भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी में फरार पूर्व कुलपति गिरफ्तार

Apr 12, 2024 - 11:25
 0  1
भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी में फरार पूर्व कुलपति गिरफ्तार

अनमोल संदेश, भोपाल

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुए फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार केस के फरार चल रहे तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। गांधी नगर पुलिस थाना में विगत 3 मार्च को केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहे थे।  प्रो. सुनील कुमार की गिरफ्तारी के बावजूद इस मामले में तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत और रिटायर फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा की गिरफ्तारी अभी बाकी है।  यूनिवर्सिटी के दोनों अफसर बीते एक महीने से फरार चल रहे हैं। ऐसा पता चला है कि  तत्कालीन कुलपति रायपुर में अपने एक परिचित यहां छुपे हुए थे। पुलिस लगातार उनकी  लोकेशन ट्रेस कर रही थी। पुलिस को बुधवार को सुनील कुमार की लोकेशन रायपुर में मिली थी। इसके चलते पुलिस की एक टीम को रायपुर भेजा गया था। पुलिस टीम ने रायपुर में तत्कालीन कुलपति को गिरफ्तार कर लिया। 

घोटाले के 6 आरोपियों में 4 गिरफ्तार

घोटाला मामले में अभी तक कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है, इनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। लुकआउट सर्कुलर नोटिस भी जारी किए गए हैं। इस आधार पर पता चला है कि आरोपी अभी तक विदेश भागने में कामयाब नहीं हुए हैं। पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत के विदेश भागने वाले मामले में अलग-अलग  टीमें बनाकर इस पूरे मामले पर काम कर रही है। इसके अलावा फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेष वर्मा भी अभी भी फरार हैं। 

बैंककर्मी मयंक पहले हो चुका गिरफ्तार 

इस मामले में बैंककर्मी और आरोपी कुमार मयंक को पुलिस ने 22 मार्च को अहमदाबार से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 27 मार्च को उनको जेल भेज दिया गया था। इसके अलावा दलित संघ सोहागपुर के सदस्य सुनील कुमार रघुवंशी पुलिस ने 5 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 6 अप्रैल को पुलिस ने सुनील कुमार रघुवंशी को न्यायालय में पेश कर दो दिन रिमांड पर लिया है। इससे पहले पुलिस ने एक्सिस बैंक पिपरिया के पूर्व मैनेजर रहे राम रघुवंशी को 4 अप्रैल को हिरासत में लिया था। विवि के अकाउंट से 19.48 करोड़ रुपए प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के मामले में यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति प्रो. मोहन सेन ने गांधी नगर पुलिस थाना में  दर्ज कराई है। इसमें यूनिवर्सिटी के तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत, रिटायर फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेष वर्मा, तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार,  बैंक के कर्मचारी कुमार मयंक और दलित संघ सोहागपुर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है।


Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow