शिवराज के समक्ष कोठरी नगर परिषद अध्यक्ष समेत कई भाजपा में शामिल

Mar 19, 2024 - 14:42
 0  2
शिवराज के समक्ष कोठरी नगर परिषद अध्यक्ष समेत कई भाजपा में शामिल

अनमोल संदेश, आष्टा

विदिशा संसदीय क्षेत्र की इच्छावर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम भाऊ खेड़ी में एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष जिला अध्यक्ष रवि मालवीय जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल एवम् विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर मंडल अध्यक्ष रूपेश पटेल के नेतृत्व में कोठरी नगर परिषद की अध्यक्ष नगीना बाई राधेश्याम कासन्या सहित कई पार्षद,पूर्व पार्षद सहकारी नेताओं सहित अन्य कई लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की विचार धारा और प्रधानमन्त्री  नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा ।

विगत 2018 में भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन राधेश्याम कासन्या और उनकी पूरी टीम को कांग्रेस की विचार धारा प्रभावित नही कर सकी वे पुन: भाजपा में शामिल हो अपना समर्थन भाजपा को दिया। शामिल हो ने वालो में नगीना बाई कासन्या अध्यक्ष ,राधेश्याम कासन्या पार्षद, बबिता धर्मेन्द्र मालवीय पार्षद, बबिता धर्मसिंह ललता विजयसिंह, मुन्नालाल ठाकुर पार्षद मनीषा दिनेश चौधरी पार्षद सीमा जगदीश,चेयरमैन सुंदरलाल पटेल पूर्व पार्षद धर्म सिंह शक्ति पूर्व पार्षद, रामसिंह खेरी,लाड़ सिंह मालवीय जीवन मालवीय, दौलत सिंह पूर्व डायरेक्टर, देवकरण दुबे बोंदर सिंह मुकेश कुमार मोहन सिंह,बाबूलाल मालवीय किशोर सिंह अंकित सिंह सहित कई कार्यकर्ता ने कांग्रेस छोड़ी। 

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow