MP Weather Update : सावधान! मध्यप्रदेश के इन जिलों में आज होगी बारिश!
राजधानी सहित प्रदेशभर में बुधवार से मौसम में फिर बदलाव होने जा रहा है। भिंड, मुरैना, चंबल संभाग के कुछ जिलों में जहां बौछारें, बूंदाबांदी होगी। वहीं, भोपाल सहित पश्चिमी मप्र के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह से धूप, रात में बादल और हवाओं में बदलाव से दिन और रात दोनों का पारा भी बुधवार से और बढ़ेगा।

MP Weather Update : राजधानी सहित प्रदेशभर में बुधवार से मौसम में फिर बदलाव होने जा रहा है। भिंड, मुरैना, चंबल संभाग के कुछ जिलों में जहां बौछारें, बूंदाबांदी होगी। वहीं, भोपाल सहित पश्चिमी मप्र के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह से धूप, रात में बादल और हवाओं में बदलाव से दिन और रात दोनों का पारा भी बुधवार से और बढ़ेगा।
इन जिलों में आज होगी बारिश
राजस्थान से लगे कुछ हिस्सों में गुरुवार को भी बारिश की उम्मीद है। बुधवार से तापमान में बढ़त होगी। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम बदलेगा। बुधवार को भिंड, मुरैना सहित कुछ जिलों में बूंदाबांदी और बौछारें पड़ेंगी। भोपाल में बादल छाएंगे।
इसलिए बढ़ेगा पारा
शुक्ला के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास है। राजस्थान के ऊपर इन्ड्यूस्ड सिस्टम बना है, जबकि अरब सागर से नमी आ रही है। इससे प्रदेश में मौसम बदलेगा। दिन में दोपहर के समय हवाएं दक्षिण-पूर्वी होंगी, जिनकी अधिक रहेगी। नमी आने से दिन के साथ रात में भी बादलों का असर रहेगा, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान बढ़ेंगे।
दिन में सर्द हवाएं चलीं, पारा फिर भी बढ़ा
शुक्ला के अनुसार मंगलवार को भोपाल सहित अधिकांश जिलों में हवाओं का रुख उत्तरी रहा। लेकिन धूप खिलने से सर्द हवाओं के बीच पारा आधा डिग्री बढ़कर 29.4 डिग्री रहा, जबकि ऐसी सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हो गई। न्यूनतम पारा 11.8 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से 2.4 डिग्री कम है। तापमान में ऐसा बदलाव अधिकांश जिलों में औसतन एक डिग्री तक रहा है।
2 मार्च तक बढ़ेगी गर्मी
भोपाल सहित प्रदेशभर में 2 मार्च तक तापमानों में वृद्धि जारी रहेगी। इस बीच कुछ जिलों में बारिश, बौछारें और बूंदावांदी के साथ भोपाल तक बादलों का आना जाना रहेगा। 2 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे मौसम में फिर बदलाव होगा। इससे अगले 2 से तीन दिन तक तापमान में पहले गिरावट होगी, फिर कुछ जिलों में बारिश और बादलों का असर रहेगा और तापमान बढ़ जाएगा।
Files
What's Your Reaction?






