भाजपा को जिताने के लिए महिला मोर्चा की बैठक में बनाई रणनीति, योजना और मोदी की गारंटी पर करेंगे मतदान की अपील

अनमोल संदेश, बुरहानपुर
बुरहानुपर जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को सम्पन्न हुई।
इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनाजे माने, नेपानपगर विघायक मंजु दादु , शाहपुर नगर पालीका अध्यक्ष साधना विरेन्द्र तिवारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार ने अपने विचार व्यक्त करते हुवें भाजपा की केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं एवं मोदी सरकार की गारंटी को लेकर वार्ड -वार्ड सद्यन जनसंपर्क करने की बात कही। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया सह प्रभारी श्री राकेश पुर्वे ने दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि यह चुनाव मोदी सरकार को तिसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है, यह चुनाव भारत को वैभवशाली राष्ट्र बनाने का चुनाव है। यह चुनाव देश को तीसरी आर्थिक महाशक्ती बनाने का चुनाव है, इस चुनाव में देश की आधी आबादी की महत्वपुर्ण भूमिका रहेगी। हम सभी कार्यकर्ता मोदी सरकार के लिए जुट जाए, आपने महिला मोर्चा पदाधिकारीयों से कहा कि खंडवा संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर जी पाटील को भारी मतो जिताने में अपनी बडी भूमिका निभाने के लिए जुट जाए।
नेपानगर विधायक सुश्री मंजु दादु ने कहा कि महिला मोर्चा को संबोधित करते हुवें कहा कि हमें हमारे एरिया की महिलाओं को इक-ा करके उनके साथ मीटिंग करना चाहिए ,मीटिंग करके उनके साथ मोहल्ले -मोहल्ले जनसंपर्क करना चाहिए ,ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुच बनाकर अधिक से अधिक मतदान करावें और आपने कहा कि हमें समाजसेवी संस्थाओं एवं एनजीओ का भी साथ लेना चाहिए , महिलाओं का ऐसे लोगों से मिलकर के हमें संपर्क बढ़ाना पड़ेंगे और उनके साथ प्रचार करना पड़ेगा। आपने कहा कि मोदी सरकार 400 पार पहुचाने में खंडवा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतो से जिताना है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण रायकवार ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए नारी शक्ति बिल लाकर उन्हे अधिकार दिया है। प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना लेकर आई हैे। जबकि कांग्रेस ने गरीबी हटाने के नाम पर सिर्फ नारा दिया।
,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्ति दिलाई है, जिसमें मध्यप्रदेश के भी करीब 2.5 करोड़ लोग शामिल हैं। आपने पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव में जुटने का आव्हान किया। बुरहानपुर जिले से भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से जीताने का संकल्प दिलाया। महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण रायकवार ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा पार्टी का बहुत बड़ा संघठन है, सांसद चुनाव मे महिलाओ की जिम्मेदारी बहुत बडी हेै, 26 अप्रेल को समस्त महिला मोर्चा प्रत्येक वार्ड मे महिला से संपर्क करेगी और घर घर संपर्क करेगी।
इस अवसर पर नेपानगर विधायिका मंजू दीदी,शाहपुर नगरपालिका अध्यक्ष साधना तिवारी, उपाध्याय रजनी चौधरी, जिला अध्यक्ष किरण रायकवार, जिला मंत्री सुधा चौकशे,महामन्त्री सावित्री बत्रा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कविता सुभाष मोरे,श्रीमती स्नेहा मुकेष पुर्वे , जनपत उपाध्यक्ष आरती चौधरी,,मंडल अध्यक्ष संध्या कंदवाने, नेपानगर परिषद पूर्व अध्यक्ष मधु चौहान , साधना पवार,श्रीमती रत्ना बारी,सरोज मुहांसे, सुनीता वाजपेयी, छाया घुडग़े, अर्चना पाटिल, मोर्चा मीडिया प्रभारी रीना महाजन, माधवी सोनवाने, कल्पना मिश्रा, दीपशिखा जंचपुरे, आशा उपरिया उपस्थित थी।
Files
What's Your Reaction?






