ट्रीटमेंट से निकले स्लज का विक्रय करके आय बढ़ाएं : अनुराग जैन केंद्रीय सचिव ने शिरीन नदी प्लांट देखा

Apr 24, 2024 - 13:41
 0  1
ट्रीटमेंट से निकले स्लज का विक्रय करके आय बढ़ाएं : अनुराग जैन केंद्रीय सचिव ने शिरीन नदी प्लांट देखा

अनमोल संदेश, भेल

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई व निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के साथ शिरीन नदी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया। 

उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्य पद्धति, क्षमता, संचालन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं सीवेज के उपचारित जल की शुद्धता भी देखी। इसके साथ ही शहर की जलापूर्ति के स्त्रोत व जलशोधन संयंत्रों तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले स्लज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सचिव श्री जैन ने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बेहतर कार्य करते पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले स्लज के उपयोग के बाद शेष बचे स्लज का विक्रय कर आय प्राप्त की जा सकती है।  भोपाल शहर में नागरिकों को जलापूर्ति करने वाले स्त्रोतों आदि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

, साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट के दौरान निकलने वाले स्लज के उपयोग की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सचिव श्री अनुराग जैन को अवगत कराया गया कि भोपाल शहर में बड़ा तालाब, कोलार बांध, केरवा बांध एवं नर्मदा से कच्चा पानी लेकर जलशोधन संयंत्रों के माध्यम से शुद्ध पेयजल शहर में प्रदाय किया जाता है।

श्री जैन को अवगत कराया कि शिरीन नदी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण लगभग 8.98 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया था और इसका निर्माण कार्य मार्च 2020 में पूर्ण किया गया। इस ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन 1 हजार 420 किलोग्राम स्लज निकलता है और इसका उपयोग उद्यानिकी में किया जाता है। सचिव श्री जैन ने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले स्लज का उद्यानिकी में उपयोग के बाद शेष स्लज का विक्रय कर निगम की आय में वृद्धि की जा सकती है।


भोपाल मेट्रो रेल का अवलोकन

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव श्री अनुराग जैन ने सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक मेट्रो में यात्रा कर भोपाल मेट्रो रेल के संचालन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने मेट्रो रेल डिपो एवं संबंधित मानचित्रों व छायाचित्रों का भी अवलोकन किया और पायलेट केबिन में जाकर मेट्रो संचालन की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। श्री जैन की यात्रा के दौरान मेट्रो की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही और उन्होंने लगभग 04 किलोमीटर की यात्रा की। इस दौरान मेट्रो रेल के अधिकारियों ने अवगत कराया कि मेट्रो रेल में वर्तमान में तीन बोगियां लगी हैं और प्रत्येक बोगी की क्षमता 250 यात्री है। इस प्रकार इस मेट्रो में एक समय में लगभग 750 यात्री यात्रा कर सकते है। श्री जैन को स्मृति चिन्ह के रूप में मेट्रो रेल का माडल भी भेंट किया गया। 

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow